श्री शीतला माता की आरती

श्री शीतला माता की आरती

जय शीतला माता,मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

रतन सिंहासन शोभित,श्वेत छत्र भाता।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर डोलावे,जगमग छवि छाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

विष्णु सेवत ठाढ़े,सेवें शिव धाता।
वेद पुराण वरणतपार नहीं पाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

इन्द्र मृदङ्ग बजावत चंद्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजावे नारद मुनि गाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

घण्टा शंख शहनाई बाजै मन भाता।
करे भक्त जन आरती लखि लखि हर्षाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता।
भक्तन को सुख देती मातु पिता भ्राता॥

ॐ जय शीतला माता…।

जो जन ध्यान लगावे प्रेम शक्ति पाता।
सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

रोगों से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता॥

ॐ जय शीतला माता…।

बांझ पुत्र को पावे दरिद्र कट जाता।
ताको भजै जो नाहींसिर धुनि पछताता॥

ॐ जय शीतला माता…।

शीतल करती जन की तू ही है जग त्राता।
उत्पत्ति बाला बिनासन तू सब की माता॥

ॐ जय शीतला माता…।

दास नारायण कर जोरी माता।
भक्ति आपनी दीजैऔर न कुछ माता॥

ॐ जय शीतला माता…।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *