वर्ष में आने वाली चौबीस एकदशियों में से एक है वैशाख मास में आने वाली मोहिनी एकादशी। आज के लेख में हम इस एकादशी की तिथि और इसके पंचांग के बारे में बात करेंगे।
कब रखा जाएगा व्रत
- वर्ष 2026 में मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को किया जाएगा।
- एकादशी तिथि का प्रारम्भ 26 अप्रैल, रविवार को रात 06 बजकर 06 मिनट से होगा।
- एकादशी तिथि का समापन 27 अप्रैल, सोमवार को रात 06 बजकर 15 मिनट पर होगा।

हमारे धार्मिक ग्रंथो में उल्लेख है कि मोहिनी एकादशी के दिन किए गए व्रत से जातकों को भगवान श्रीहरि का असीम आशीर्वाद प्राप्त होता है।इस दिन किए गए व्रत को द्वादशी के दिन शुभ मुहूर्त में खोलना ही श्रेष्ठ माना जाता है। अन्यथा एकादशी व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता।
इसी क्रम में चलिए जानते हैं मोहिनी एकादशी व्रत के पारण का समय ।
- 28 अप्रैल को पारण (व्रत तोड़ने का) समय प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 06 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
इस दिन के अन्य शुभ मुहूर्त
- 27 अप्रैल, सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 03 बजकर 57 मिनट से 04 बजकर 41 मिनट तक होगा।
- इस दिन प्रातः सन्ध्या सुबह 04 बजकर 19 मिनट से 05 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।
- अभिजित मुहूर्त दिन में 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक होगा।
- विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 58 मिनट तक होगा।
- इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम को 06:25 बज े से 06 बजकर 47 मिनट तक होगा।
- सन्ध्या का समय शाम 06 बजकर 26 मिनट से शाम 07 बजकर 32 मिनट तक होगा।
- अमृत काल दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 04 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
- निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 33 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
- इसके साथ ही इस दिन भद्राकाल सुबह 6 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
मित्रों! ऐसी मान्यता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होते हैं, और आप सभी मोह-माया से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होते हैं

Leave a Comment