HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

कृष्ण भगवान की आरती

ओम जय श्री कृष्ण हरे,
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे,
भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

परमानंद मुरारी मोहन गिरधारी,
जय रास बिहारी जय जय गिरधारी

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

कर कंकण कटि सोहत कानन मे बाला,
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

दीन सुदामा तारे दरिद्रों के दुख टारे ,
गज के फंद छुड़ये भव सागर तारे

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

हिरण्यकश्यप संहारे नरहरि रूप धरे ,
पाहन से प्रभु प्रगटे यम के बीच परे

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

केसी कंस विदारे नल कुबर तारे,
दामोदर छवि सुंदर भगतन के प्यारे

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे,
फन फन नाचा करते नागन मन मोहे

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

राजा उग्रसेन पाये माता शोक हरे,
द्रुपद सुता पत राखी,
करुणा लाज भरे

!! ओम जय श्री कृष्ण हरे !!

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।