HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

QScu1ZKkMGWR0wv5hbRThWGtvmc8BH62 1

ॐ जय चित्रगुप्त हरे,स्वामी जय चित्रगुप्त हरे।
भक्त जनों के इच्छित,फल को पूर्ण करें॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता,सन्तन सुखदायी।
भक्तन के प्रतिपालक,त्रिभुवन यश छाई॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

रूप चतुर्भुज,स्यामल मूरति, पीताम्बर राजै।
मातु इरावती,दक्षिणा, वाम अङ्ग साजै॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

कष्ट निवारण, दुष्ट संहार,प्रभु अन्तर्यामी।
सृष्टि संहार, जन दुःख हरण,प्रकट हुए स्वामी॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

कलम, दवात, शङ्ख,पत्रिका, कर में अति सोहे।
वैजयन्ती वरमाला,त्रिभुवन मन मोहे॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

सिंहासन का कार्य संभाला,ब्रह्मा हर्षाये।
तैंतीस कोटि देवता,चरणन में धाये॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

नृपति सौदास, भीष्म पितामह,याद तुम्हें कीन्हा।
वेगि विलम्ब न लावो,इच्छित फल दीन्हा॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

दारा, सुत, भगिनी,सब अपने स्वास्थ्य के कर्ता।
जाऊँ कहाँ शरण में किसकी,तुम तज मैं भर्ता॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

बंधु, पिता तुम स्वामी,शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा,आस करूं जिसकी॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती,प्रेम सहित गावे।
चौरासी से निश्चित छूटे,इच्छित फल पावै॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

न्यायाधीश वैकुण्ठ निवासी,पाप पुण्य लिखते।
हम हैं शरण तिहारी,आस न दूजी करते॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।