HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

शनिवार की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी |
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ||
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी…

श्याम अंग वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी |
नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी ||
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी…

क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी |
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी ||
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी…

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी |
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ||
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी…

देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी |
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ||
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी…

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।