HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

सोमवार की आरती

आरती करत जनक कर जोरे |
बड़े भाग्य रामजी घर आए मोरे ||

जीत स्वयंवर धनुष चढ़ाए |
सब भूपन के गर्व मिटाए ||

तोरि पिनाक किए दुइ खंडा |
रघुकुल हर्ष रावण मन शंका ||

आई सिय लिए संग सहेली |
हरषि निरख वरमाला मेली ||

गज मोतियन के चौक पुराए |
कनक कलश भरि मंगल गाए ||

कंचन थार कपूर की बाती |
सुर नर मुनि जन आए बराती ||

फिरत भांवरी बाजा बाजे |
सिया सहित रघुवीर विराजे ||

धनि-धनि राम लखन दोउ भाई |
धनि दशरथ कौशल्या माई ||

राजा दशरथ जनक विदेही |
भरत शत्रुघ्न परम सनेही ||

मिथिलापुर में बजत बधाई |
दास मुरारी स्वामी आरती गाई ||

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।