HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

तुलसी माता की आरती

जय जय तुलसी माता,
सब जग की सुखदाता ।

॥ जय जय तुलसी माता। ॥

सब योगों के ऊपर,
सब लोगों के ऊपर,

रुज से रक्षा करके भव त्राता।

॥ जय जय तुलसी माता। ॥

बटु पुत्री है श्यामा,
सूर बल्ली है ग्राम्या,

विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे,
सो नर तर जाता।

॥ जय जय तुलसी माता। ॥

हरि के शीश विराजत
त्रिभुवन से हो वंदित,

पतित जनों की तारिणी,
तुम हो विख्याता।

॥ जय जय तुलसी माता। ॥

लेकर जन्म विजन में आई
दिव्य भवन में,

मानव लोक तुम्हीं से
सुख संपत्ति पाता।

॥ जय जय तुलसी माता। ॥

हरि को तुम अति प्यारी
श्याम वर्ण सुकुमारी,

प्रेम अजब है उनका
तुम से कैसा नाता।

॥ जय जय तुलसी माता। ॥

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।