HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

जैसे काशी को भगवान भोलेनाथ की नगरी कहा जाता है, ठीक वैसे ही प्रयागराज को भगवान विष्णु की नगरी कहा जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित वेणी माधव मंदिर प्रयागराज के दारागंज में निराला मार्ग पर स्थित है। वेणी माधव मंदिर लोकप्रिय रूप से वाणी माधव मंदिर के रूप में जाना जाता है और प्रयागराज के प्रयाग में 12 माधव मंदिरों में से एक है। वेणी माधव मंदिर में भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना की जाती है।

मंदिर का इतिहास

वेणी माधव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रयाग में प्रथम यज्ञ किया था। पुराणों के अनुसार प्रयाग में सभी तीर्थों का उद्गम है। इस पावन नगरी के निर्माता भगवान श्री विष्णु स्वयं है और वह यहां भगवान श्री वेणी माधव के रूप में विराजमान है। संगम स्नान के बाद भगवान श्री वेणी माधव जी के दर्शन करने से ही पूर्ण पुण्य प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता पुराणों एवं रामचरितमानस में वर्णित है। इस प्राचीनतम मंदिर के प्रांगण में चैतन्य महाप्रभु जी वेणी माधव जी के दर्शन करने हेतु संकीर्तन एवं नृत्य किया करते थे।

मंदिर की वास्तुकला

वेणी माधव मंदिर की वास्तुकला बहुत सुंदर है, जो विशिष्ट मराठी वास्तुकला की एक झलक देता है। मंदिर के ‘शिखर’ पर नक्काशी की गई है और इसके उच्चतम बिंदु को पीतल की संरचना से सजाया गया है जो सूरज की रोशनी में चमकता है। शिखर पर सिंधिया राजवंश का प्रतीक चिन्ह (दो नागों से घिरे सूर्य की भव्य आकृति) भी उकेरा गया है। श्री कृष्ण भगवान जी की मूर्ति यहां पर श्याम रंग की है, जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। मंदिर के मुख्य द्वार पर काले रंग का बड़ा गेट लगा है। पत्थर की सीढ़ियां गर्भगृह तक ले जाती हैं जहां श्री वेणी, माधव और गरुण की मूर्तियां हैं। मूर्तियों के पास बैजा बाई की संगमरमर की मूर्ति भी रखी हुई है। प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की दो तस्वीरें हैं।

मंदिर का समय

  • सुबह मंदिर खुलने का समय 05:00 AM – 12:00 PM
  • शाम में मंदिर खुलने का समय 04:00 PM – 10:00 PM
  • सांयकाल आरती का समय 07:00 PM – 08:00 PM

मंदिर का प्रसाद

वेणी माधव मंदिर में वेणी माधव जी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाता है। श्रद्धालु वेणी माधव जी को ड्राई फ्रूट्स, फल और पेड़े का भी भोग लगाते हैं।

मंदिर तक पहुँचने का मार्ग

  • विमान मार्ग – वेणी माधव मंदिर, प्रयागराज के निकटतम एयरपोर्ट बमरौली हवाई अड्डा प्रयागराज है। बमरौली हवाई अड्डा एयरपोर्ट से मंदिर तक जाने के लिए बस और ऑटो बड़ी आसानी से मिल जाता है।
  • रेलगाड़ी मार्ग – वेणी माधव मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन है। जो कि मंदिर से करीब 1.75 किलोमीटर की दूरी पर है। श्रद्धालु स्टेशन से मंदिर तक जाने के लिए बस या ऑटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सड़क मार्ग – श्रद्धालु सड़क मार्ग और कार द्वारा भी वेणी माधव मंदिर, प्रयागराज पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए राज्य परिवहन निगम द्वारा नियमित बस सेवाएं हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों और कस्बों से प्रयागराज तक कई निजी बसें भी चलती हैं।

ऐसी ही पोस्ट के लिए जुड़ें रहे वेद पुराण ज्ञान से

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।