HOME

STORIES

google-news

FOLLOW

JOIN

FOLLOW

श्री विन्ध्येश्वरी आरती

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी,
कोई तेरा पार न पाया ।

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
ले तेरी भेंट चढ़ाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

सुवा चोली तेरी अंग विराजे,
केसर तिलक लगाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

नंगे पग माँ अकबर आया,
सोने का छत्र चढ़ाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

ऊंचे पर्वत बन्यो देवालय,
नीचे शहर बसाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

सतयुग, द्वापर, त्रेता मध्ये,
कलयुग राज सवाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

धूप दीप नैवेद्य आरती,
मोहन भोग लगाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

ध्यानू भगत मैया तेरे गुण गाया,
मनवांछित फल पाया

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी ॥

Leave a Comment

हमारे बारे में

वेद पुराण ज्ञान में आपका स्वागत है 🙏
यहाँ आपको वेद, पुराण, व्रत-त्योहार, पंचांग और सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
हमारा उद्देश्य है प्राचीन ज्ञान को आसान तरीके से आप तक पहुँचाना, ताकि हर व्यक्ति इसे समझ सके और अपने जीवन में अपना सके।