माँ पार्वती की आरती

माँ पार्वती की आरती

जय पार्वती माता
जय पार्वती माता
ब्रह्मा सनातन देवी
शुभ फल की दाता ।

॥ जय पार्वती माता ॥

अरिकुल पदं विनाशनी
जय सेवक त्राता,
जगजीवन जगदंबा
हरिहर गुण गाता ।

॥ जय पार्वती माता ॥

सिंह को वाहन साजे
कुण्डल है साथा,
देब बंधु जस गावत
नृत्य करत ता था ।

॥ जय पार्वती माता ॥

सतयुग रूप शील अति सुन्दर
नाम सती कहलाता,
हिमाचल घर जन्मी
सखियन संग राता ।

॥ जय पार्वती माता ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे
हिमाचल स्थाता,
सहस्त्र भुज तनु धारी के
चक्र लियो हाथा ।

॥ जय पार्वती माता ॥

सृष्टि रूप तुही है जननी
शिव संग रंगराता,
नन्दी भृंगी बीन लही है
हाथ मतदाता ।

॥ जय पार्वती माता ॥
देवन अरज करत
तब चित को लाता,
गावत दे दे ताली
मन में रंग राता ।

॥ जय पार्वती माता ॥

श्री कमल आरती मैया की
जो कोई गाता ,
सदा सुखी नित रहता
सुख संपति पाता ।

॥ जय पार्वती माता ॥

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *